फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for duping people of lakhs of rupees in the name of providing housing

Lucknow News: आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping people of lakhs of rupees in the name of providing housing
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। पारा की डूडा कॉलोनी में फर्जी आवंटन कर आवास दिलाने के नाम पर जरूरतमंदों से लाखों की ठगी करने वाले नरपत खेड़ा निवासी आरोपी केडी शर्मा को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस पहले भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि डूडा की कांसीराम आवासीय योजना में जरूरतमंदों को मकान दिलाने का झांसा देकर केडी शर्मा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के जरिये मकान का आवंटन करवा देता था। इसके एवज में वह लाखों की ठगी कर चुका है। जलालपुर निवासी रीना गुप्ता से आवास दिलाने के नाम पर दो लाख 82 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसी तरह हंसखेड़ा निवासी चांदनी से भी आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। केडी शर्मा के खिलाफ कानपुर में धोखाधड़ी का एक और पारा थाने में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed