{"_id":"68c8829c62e8a1dfcb063f3e","slug":"man-arrested-for-desecrating-pms-poster-lucknow-news-c-13-knp1002-1385622-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधानमंत्री के पोस्टर से अभद्रता करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधानमंत्री के पोस्टर से अभद्रता करने वाला गिरफ्तार
Tue, 16 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर के साथ अभद्रता करते हुए वायरल वीडियो की फुटेज।
लखनऊ। दुबग्गा के मौरा गांव में रविवार देर रात युवक ने प्रधानमंत्री के पोस्टर के साथ अभद्रता कर उस पर पहले थूका बाद में उसे फाड़कर साथ लेकर चला गया। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कादिर को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक शक्ति केंद्र संयोजक बालागंज प्रथम के पदाधिकारी पुष्पेंद्र लोधी ने मामले की शिकायत की थी। आरोपी मौरा गांव निवासी कादिर है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसने ही सीसीटीवी कैमरे के सामने पोस्टर पर थूका था। वीडियो में अन्य खड़े दूसरे युवक की पहचान कर तलाश की जा रही है।