{"_id":"5e48e2508ebc3ee5fa05d55a","slug":"man-arrested-asking-for-ransom-from-a-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: भाजपा विधायक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, हिरासत में लिया गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: भाजपा विधायक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, हिरासत में लिया गया युवक
Sun, 16 Feb 2020 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रेम नारायण पाण्डेय
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय से बाराबंकी के युवक ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विधायक की शिकायत पर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
युवक ने विधायक के वाट्सअप नंबर पर रंगदारी का मैसेज भेजा। हिरासत में लिया गया युवक सुधाकर ओझा बाराबंकी का रहने वाला है। उसने रंगदारी न देने पर विधायक व उनके परिवार के जीवन में आग लगा देने की धमकी दी थी। विधायक की शिकायत पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी मामले का खुलासा नहीं किया गया है। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने खुद मामले की पुष्टि की है।