फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man and driver kidnapped and beaten in mohanlalganj

मोहनलालगंज में मालिक व ड्राइवर को अगवा कर पीटा, मकान में बंद किया

Fri, 15 Feb 2019 07:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
man and driver kidnapped and beaten in mohanlalganj
demo pic
मोहनलालगंज में रिसॉर्ट में गुरुवार सुबह कार व चालक को अज्ञात बदमाशों ने पीट दिया। फॉर्चूनर कार से आए बदमाश असलहे लिए थे। वे दोनों को बंधक बनाकर एक मकान में ले गए। जहां उन्होंने युवक से सोने की चेन, ब्रेसलेट व तीन मोबाइल छीन लिए। इसके बाद दानों खिड़की तोड़कर मकान से भाग निकले और पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


पीजीआई थाना क्षेत्र के साउथसिटी निवासी दीपक कुमार पांडे ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। बताया की गुरुवार सुबह मेरे मोबाइल पर मेरे परिचित रिकूं यादव निवासी नया बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ने फोन किया। उसने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार पूजन यादव जो मोहनलालगंज के डायमंड रिसार्ट में भांजे के वैवाहिक कार्यक्रम में गये थेा। उनकी सफारी कार के तीन टायरों की कुछ अज्ञात लोगों ने हवा निकाल दी। इसकी जानकारी देते हुये मदद करने की बात कही। इसके बाद मैं अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से चालक रूपेश यादव निवासी उतरठिया के साथ डायमंड रिसार्ट पहुंचकर सफारी कार के टायरो की हवा निकालने की बात को संदिग्ध कहते हुये सौ नम्बर पर सूचना देने की बात परिचित पूजन यादव से कही ही रहा था कि फार्चूनर कार यूपी32के ई8820 सहित दो अन्य लग्जरी कारो से आये दर्जन भर अज्ञात बदमाश मुझे व चालक को बुरी तरह पीटा।  
विज्ञापन


फिर जबरन कार में डालकर अपहरण करके अतरौली गांव के एक मकान में ले गए। वहां लाठी डंडो व लात घुसो से पिटाई कर मेरे दो मोबाइल व एक सोने की मोटी चेन व सोने का ब्रेसलेट छीन लिए। चालक का भी मोबाइल लेकर वे मकान में बाहर से ताला बन्दकर चले गये। इसके बाद किसी तरह मकान में लगी खिड़की को तोड़कर हम लोग भागे और पुलिस को आपबीती बताई। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ लूट, अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार नम्बर के आधार पर बदमाशो की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसार्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना
बदमाश रिसार्ट के अंदर से दो लोगों को अगवा कर दिन दहाडे ले गए। इसके बाद भी गेट पर तैनात गार्डो सहित कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed