{"_id":"583d1dfb4f1c1b0d1ede5c58","slug":"mamata-banerjee-rally-against-currency-ban-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#नोटबंदी का 21वां दिन: गरजीं ममता- विरोध करती रहूंगी, दम है तो करो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#नोटबंदी का 21वां दिन: गरजीं ममता- विरोध करती रहूंगी, दम है तो करो गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Nov 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ के 1090 चौराहे पर गरजीं। अखिलेश समर्थक भी इस रैली में जुटे। मंच पर अखिलेश सरकार के कई मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा मौजूद रहे।। कार्यक्रम में रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि नोटबंदी से हर जगह हाहाकार मचा है। वहीं, ममता बनर्जी ने मोदी के नोटबंदी के फैसले की खिलाफत की और कहा कि नोटबंदी से मार्केट, दुकान बंद, खेती सब बंद हो गया। अगर घर में शादी है तो पहले मोदी के पैर पड़ो। मोदी बचाएंगे। उन्होंने कहा, कैश मिलेगा लेकिन छुट्टा नहीं मिलेगा। ममता ने कहा, नोटबंदी मोदी का बड़ा घोटाला है ताकि पूंजीपतियों के लिए नोट छपवा सकें।
ममता
- फोटो : amar ujala
ममता बनर्जी ने कहा, नोटबंदी से लोग परेशान हो रहे हैं। बीजेपी ने अपना पैसा पहले ही विदेश भेज दिया है। सरकार ने आर्थिक इमरजेंसी लेगी दी है। सरकार को ये फैसला वापस लेना ही होगा। उन्होंंने कहा, मैं नोटबंदी का विरोध करती रहूंगी किसी में दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए।
ममता की रैली
- फोटो : amar ujala
सोमवार देर शाम ममता कोलकाता से लखनऊ पहुंची। सभा की तैयारी के लिए यहां आए टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी पार्टी नोटबंदी के खिलाफ तब तक आंदोलन चलाएगी, जब तक यह जन विरोधी फैसला वापस नहीं हो जाता। लखनऊ के बाद वह बिहार, उड़ीसा, पंजाब व पूर्वोत्तर के राज्यों में जाएंगी। विरोध सभा में शामिल होने के लिए उन्होंने सपा, बसपा समेत उन सभी दलों को आमंत्रित किया है, जो नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली में हुई बैठक में साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : amar ujala
मुकुल रॉय ने कहा, सबसे पहले ममता ने ही इस फैसले का विरोध किया था। इस फैसले के बाद से जनता त्रस्त है, लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। इतने दिन बाद भी जनता की परेशानी खत्म नहीं हुई है। इसलिए यह फैसला वापस होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ममता का राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन जारी रहेगा।