फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   malnutrition in women a threat to the economy

Lucknow News: महिलाओं में कुपोषण अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

Sun, 26 Feb 2023 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
malnutrition in women a threat to the economy
महिलाओं की सेहत के लिए लापरवाही देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिलाओं में कुपोषण की वजह से हर साल देश की चार फीसदी जीडीपी को नुकसान पहुंचता है। आज भी महिलाएं परिवार में सबसे बाद में खाना खाती हैं। इसका परिणाम उनके लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में वीमेन इन एकेडेमिया, रिसर्च एंड मैनेजमेंट ऑफ फूड सेफ़्टी एंड टॉक्सिकोलोजी (वार्म-फॉस्ट: डबल्यूएआरएम-एफ़ओएसटी) विषय पर आयोजित सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) की निदेशक डॉ. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि पोषक तत्वों को खाने में शामिल करने के लिए काफी शोध और इनको खाद्य पदार्थों में उपयोग कराने का काम वैज्ञानिकों की मदद से हुआ है। लेकिन, आज भी 20 करोड़ महिलाएं व बच्चे देश में कुपोषित हैं। उनकी कार्यक्षमता में कमी की वजह से देश की जीडीपी तक को नुकसान इससे पहुंचता है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस में स्टेट स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम की महानिदेशक रेणुका मिश्रा ने कहा कि ऐसा समाज बनाए जाने की जरूरत है, जहां महिलाएं, युवतियां बाधाओं को पार कर पाएं। यह बेहतर और सुरक्षित समाज बनाने में मददगार होगा। इस दौरान प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, डॉ. भास्कर नारायण, निदेशक आईआईटीआर, डॉ नंदिनी पी शेट्टी व डॉ. स्मृति प्रिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed