फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mallikarjun Kahrge says 50 percent tickets will be given to those who are under 50.

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बना तो आधे टिकट 50 से कम उम्र वालों को

Wed, 12 Oct 2022 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Oct 2022 10:49 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर वह जीते तो उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्पों को अक्षरश: लागू करेंगे और 50 फीसदी टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को देंगे।

विज्ञापन
Mallikarjun Kahrge says 50 percent tickets will be given to those who are under 50.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर वह पार्टी के आंतरिक चुनाव में जीते तो उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्पों को अक्षरश: लागू करेंगे। इसके तहत पार्टी के भीतर आधे पद और चुनावों में भी 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की राजनीति को विभाजनकारी बताते हुए उसके खिलाफ जमकर शब्दबाण चलाए।

विज्ञापन


खड़गे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रतिनिधियों से वोट मांगने आए थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि वह चुनाव लड़ें। इससे पहले सोनिया गांधी ने स्पष्ट कह दिया था कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। जब उन्होंने (खड़गे ने) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, तब सभी राज्यों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि संघ परिवार की विचारधारा समाज को तोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे हैं। पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष और मंत्री भी बनाया। पूरा भरोसा है कि अध्यक्ष पद का चुनाव भी जीतेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही यूपी में चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिले हों लेकिन महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां किसानों व पीड़ितों के लिए संघर्ष करके लोगों के दिलों में कांग्रेस के लिए अहम जगह बनाई है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व डॉ. नासिर हुसैन भी उपस्थित रहे।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपाई भयभीत
खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के नेता भयभीत हैं और उसे भारत तोड़ो यात्रा बता रहे हैं। जबकि इस यात्रा को हर जगह जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी भी यात्रा के बाद रात्रि में सभी वर्गों व तबकों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं पर मंथन कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्यों के निगम चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक में कई-कई दिन लगाते हैं। इससे समझा जा सकता है कि देश किस तरफ जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed