फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malfunction in transformer, blacked in takrohi

इंजीनियरों की लापरवाही पड़ी भारी, घंटों बत्ती गुल

Fri, 25 Jul 2014 07:56 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
Malfunction in transformer, blacked in takrohi

उपकेंद्र के इंजीनियरों की लापरवाही के चलते गुरुवार को तकरोही की बत्ती घंटों गुल रही। यह बिजली संकट ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण उत्पन्न हुआ।

विज्ञापन


वहीं आशियाना और मल्लाही टोला के लोग भी बिजली को तरस गए। तकरोही में सुबह 10 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया।

यह इलाका इंदिरानगर एवं चिनहट खंडों की सीमा पर है, जिसके कारण समय से ट्रांसफार्मर की खराबी दूर न होने के कारण चार घंटे तक बिजली संकट बना रहा।

दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर की खराबी दूर हुई तब बिजली चालू हो सकी। आशियाना के सेक्टर डी में भी ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण दोपहर में दो घंटे बत्ती बंद रही।
विज्ञापन


वहीं गऊघाट उपकेंद्र इलाके मल्लाही टोला में ट्रांसफार्मर जम्पर कटने के कारण सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही।

गेहरू उपकेंद्र के तहत सरैया गांव में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब है। इसके चलते चलते जहां घरों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।

इन गांवों में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जवाहर भवन उपकेंद्र के तहत नरही सहित कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली नहीं आएगी।

एक्सईएन आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी फीडर बंद रहेगा। इससे नरही, पार्क लेन, कसमंडा अपार्टमेंट, सूचना विभाग में पॉवर कट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed