{"_id":"5d0cc45d8ebc3e46cb488b36","slug":"makeup-artist-puts-rope-in-neck-click-photo-whatsapp-it-to-colleague-and-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेकअप आर्टिस्ट ने फंदा पहनकर खींची फोटो, फिर व्हाट्सएप पर सहयोगी को भेज लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेकअप आर्टिस्ट ने फंदा पहनकर खींची फोटो, फिर व्हाट्सएप पर सहयोगी को भेज लगाई फांसी
Fri, 21 Jun 2019 05:19 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
मेकअप आर्टिस्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर के आशुतोषनगर स्थित ससुराल में रह रहे मेकअप आर्टिस्ट विकास श्रीवास्तव (40) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने गले में फंदा पहनकर फोटो खींची और सहयोगी अंकित को व्हाट्सएप पर भेज दी। इससे पहले अंकित उसकी फोटो देखता, विकास फंदे से लटक गया।
कुछ देर बाद अंकित ने उसे कॉल व मेसेज किए, लेकिन तब तक विकास मर चुका था। उधर, बृहस्पतिवार सुबह पत्नी रुचि ने शव फंदे से लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विकास की आशियाना में विकास ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान है। वह अपने ससुर डॉ. सुरेंद्र कुमार सक्सेना के घर में पत्नी रुचि, 15 वर्षीय बेटे वंश और 11 साल के अंश के साथ रहता था। रुचि सिटी मांटेंसरी स्कूल में पढ़ाती हैं।

बुधवार रात विकास ने परिजनों के साथ खाना खाया और पहली मंजिल स्थित कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह रुचि उसे जगाने के लिए कमरे में गईं तो फंदे से शव लटका देख होश उड़ गए। रुचि की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन एकत्र हो गए। इस बीच उसका सहयोगी अंकित भी आ गया।
उसने बताया कि विकास ने रात 11.53 बजे गले में फंदा कसी हुई फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी। करीब 12 बजे उसने फोटो देखी तो होश उड़ गए। उसने विकास को कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। उसने कई मेसेज भी किए। मेसेज में उसने विकास से ऐसा कदम न उठाने की विनती की। पुलिस को विकास के मोबाइल फोन पर अंकित की तीन-चार कॉल्स व मेसेज मिले हैं।
हालांकि, विकास ने अंकित को फोटो क्यों भेजी? खुदकुशी की वजह क्या है? कहीं अंकित से उसका कोई झगड़ा या विवाद तो नहीं चल रहा था? इन बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि विकास का सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। परिवारीजनों से इस बारे में बातचीत की जाएगी।