फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car of major set fired for not allowing DJ in Gomati Nagar Lucknow.

Lucknow: अवैध होटल में डीजे बंद कराया तो मेजर की कार फूंक दी, पांच गिरफ्तार, सील किया गया होटल

Tue, 10 Jan 2023 12:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

लखनऊ के गोमती नगर में एक अवैध होटल में डीजे बजाने का विरोध किया तो दबंगों ने मेजर की कार में आग लगा दी। होटल को सीज किया जाएगा। मामले में पांच को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
A car of major set fired for not allowing DJ in Gomati Nagar Lucknow.
दबंगों के आग लगाने से मेजर की पूरी कार जल गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के विशाल खंड में अवैध होटल मिलानो एंड कैफे में रविवार देर रात डीजे बजने का विरोध करने पर दबंगों ने पास में रहने वाले मेजर के घर जाकर उनकी कार में आग लगा दी। गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उधर, एलडीए ने मंगलवार को होटल सील कर दिया।

विज्ञापन


मेजर अभिजीत सिंह ने बताया कि रविवार को उनके बच्चे की तबीयत खराब थी। पास के होटल मिलानो एंड कैफे में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से वह सो नहीं पा रहा था। साढ़े 11 बजे उन्होंने होटल जाकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो कुछ देर में ऐसा करने की बात कही गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से, यहां देखें हाईस्कूल-इंटर परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 24 घंटे में शीत लहर से राहत के आसार, ठंड अभी करती रहेगी परेशान


इसके बाद भी 12 बजे तक डीजे बजता रहा तो अभिजीत ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसवाले पहुंचे तो डीजे बंद हो गया। हालांकि, उनके जाने के पांच मिनट बाद फिर से तेज आवाज में गाने बजाने लगे तो अभिजीत ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई तो दो लोग उनके घर आए और झगड़ने लगे। हालांकि, पुलिस के वीडियो बनाने पर दोनों होटल लौट गए और डीजे बंद कर दिया। रात करीब तीन बजे घर के बाहर से आवाज आने पर अभिजीत ने देखा तो उनकी कार जल रही थी। पुलिस व दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मेजर अभिजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई पांच टीमों ने सोमवार दोपहर प्रतापगढ़ के मेदनीगंज निवासी शिवम प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह व शुभम सिंह, जौनपुर के केराकत निवासी ऋषभ सिंह व रायबरेली के सलोन निवासी सौरभ श्रीवास्तव को इलाके से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक होटल के खिलाफ एलडीए को पत्र भेजा गया था। जोन-1 के प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि होटल अवैध है। मंगलवार को इसे सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed