फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g

UP Big News: सपा के गढ़ में गरजे योगी, बेटे ने दिव्यांग पिता को काट डाला, स्कूल के अंदर सिलिंडर में लगी आग

Mon, 27 Jul 2026 06:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

'बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 7 बजे जमती थी महफिल', सीएम योगी का तंज

बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे, शाम पांच बजे जिम जाते थे और सात बजे महफिल जम जाती थी। प्रदेश की जनता को समय न देने पर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बिना सपा गढ़ में शब्दों के तीखे वार किए तो जनसभा स्थल पर भीड़ ने जमकर तालियां बजाकर जमकर नारेबाजी की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। युवाओं को नौकरी नहीं मिलने पर कोर्ट को रोक लगानी पड़ती थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
सिपाहियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग - फोटो : संवाद

स्कूल में सिलिंडर में लगी आग, 20 बच्चे सुरक्षित निकाले गए

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह सिलिंडर में आग लग गई। घटना के समय स्कूल में 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आग सुबह करीब सवा आठ बजे लगी, जब रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए सिलिंडर खोल रहा था। गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाने का प्रयास करते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
Janta Darshan: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : ANI

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर की ओर खिसका मानसून ट्रफ कराएगा बरसात

उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर एक बार फिर बदला नजर आया। तराई क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बांदा, उरई, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
बरेली कॉलेज के पास सड़क धंसी - फोटो : संवाद

बरेली कॉलेज के पास 'स्मार्ट सिटी' की सड़क धंसी, अचानक हुआ गहरा गड्ढा

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़क सोमवार को बरेली कॉलेज गेट के पास फिर धंस गई। सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Yogi thunders in SP stronghold; son hacks disabled father to death; fire breaks out in a g
गोंडा में मासूम बेटे ने किया बाप पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सात साल के बेटे ने दिव्यांग पिता को गड़ासे से काटा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को लहूलुहान करने वाला मामला सामने आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जम्मू जाने से मना करने पर सात साल के बच्चे ने दिव्यांग पिता पर गड़ासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

रविवार दोपहर खेत में आम के पेड़ के नीचे आराम कर रहे पिता पर घर से गड़ासा लेकर पहुंचे बेटे ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीखें सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और बच्चे के हाथ से गड़ासा छीना। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed