UP Big News: सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, मायावती की नई रणनीति, सात पुलिस वालों पर बड़ी कार्रवाई
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अजय राय का आरोप है कि अयोध्या में उनके मछली खाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए आरोप झूठे और आपत्तिजनक हैं। इससे आहत होकर उन्होंने मंगलवार को लखनऊ की सिविल कोर्ट में मानहानि का दावा दाखिल किया। पढ़ें पूरी खबर
बदली हुई रणनीति से चुनाव में उतरेगी बसपा, बूथ की जगह सेक्टर पर ध्यान
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत कर रही है। बसपा अब बूथ स्तर के बजाय सेक्टर स्तर पर ध्यान केंद्रित करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को यूपी राज्य की बैठक में यह निर्देश दिए। पिछले एक वर्ष से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। अब सेक्टर स्तर पर संगठन की चुनावी तैयारियों की परीक्षा होगी।
मायावती ने संभावित प्रत्याशियों को सेक्टर बैठकों में हर वर्ग के प्रतिनिधि जुटाने को कहा। प्रत्याशियों को प्रत्येक वर्ग से कम से कम 10 लोगों को लाना होगा। इससे सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा। उन जगहों पर सेक्टर बनाने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जहां बूथ स्तर की तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। यह कम समय में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मदद करेगा। साथ ही, प्रत्याशी की काबिलियत का भी आकलन हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षामंत्री का आवास घेरा
68500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण से जुड़े मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश/संस्तुति के अनुपालन की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी गंभीर विसंगतियों को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं। इस मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा अभ्यर्थियों के हित में स्पष्ट संस्तुति/ आदेश जारी किया गया है, लेकिन काफ़ी समय व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अभी तक उसका अनुपालन नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट, सात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
यूपी के कौशाम्बी में पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही बरतने पर पिपरी थाना के तत्कालीन प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विस्फोट में 11 लोगों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर