{"_id":"659711a8e04b37174a037458","slug":"major-fire-broke-out-in-two-electronic-shops-lucknow-news-c-13-lko1012-559191-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानों में लगी भीषण आग
Fri, 05 Jan 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद। मलिहाबाद के मिर्जागंज में बृहस्पतिवार रात इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में ही स्थित इलेक्ट्रॉनिक की एक अन्य दुकान को चपेट में ले लिया। सूचना के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक दोनों दुकानों का लगभग सारा माल जल गया।
मिर्जागंज में अय्यूब की सेवा इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात आठ बजे दुकान से लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने अय्यूब व व्यापार मंडल पदाधिकारियों को खबर दी। फायर कंट्रोल रूम व बिजलीघर में सूचना देकर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
इसी बीच लपटों ने पड़ोस में ही स्थित गुलजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना के करीब एक घंटे बाद चौक फायर स्टेशन से दमकल लेकर पहुंची टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मलिहाबाद कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर पारसनाथ ने बताया कि संभवत: शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
आग के चलते दुकान के पड़ोस में स्थित शिफा नर्सिंगहोम में धुंआ भर गया। उस वक्त वहां कुछ मरीज और स्टाफ के लोग मौजूद थे। धुआं भरने से नर्सिंगहोम में अफरातफरी मच गई और लोग तुरंत बाहर भागे। गनीमत रही कि आग और फैलने से पहले काबू कर ली गई।