फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maintaining law and order is our priority says new DGP Mukul Goal of Uttar Pradesh.

खास बातचीत: डीजीपी मुकुल गोयल बोले- प्रदेश में कानून का राज और अपराधियों पर शिकंजा हमारी पहली प्राथमिकता

Thu, 01 Jul 2021 12:31 PM IST
ishwar ashish सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नए होने वाले डीजीपी मुकुल गोयल ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाऊंगा।

विज्ञापन
Maintaining law and order is our priority says new DGP Mukul Goal of Uttar Pradesh.
मुकल गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नए होने वाले डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और अपराधियों पर शिकंजा कसना रहेगी। डीजीपी के पद पर नियुक्ति के फैसले के बाद गोयल ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाऊंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून को हाथ में लेने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्य फोकस अपराध नियंत्रण पर रहेगा। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स है। ऐसे में जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि फोर्स के लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश होगी। आम लोगों की सुनवाई हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले दिनों अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़कर कार्रवाईयां की गई हैं। यह आगे भी जारी रहेंगी। पुलिस ने कई अच्छे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा उसे पुरस्कार मिलेगा और छवि खराब करने वालों को सजा मिलेगी।

मुकुल गोयल फिलहाल केंद्र में बीएसएफ में एडीजी हैं। शुक्रवार तक वह केंद्र से उत्तर प्रदेश के लिए कार्यमुक्त हो जाएंगे। इसी दिन प्रदेश के डीजीपी का चार्ज लेने की संभावना है।

इन जिलों में पहले रह चुके हैं तैनात

बता दें कि मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने यूपी के तीन वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों का नाम तय कर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। इसमें 1986 बैच के आईपीएस नासिर कमाल, 1987 बैच के मुकुल गोयल और इसी बैच के आरपी सिंह का नाम शामिल था। प्रदेश सरकार ने इन तीनों में से गोयल को डीजीपी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। गोयल मूल रूप से शामली के रहने वाले हैं। वह 2016 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

गोयल सपा शासनकाल में 27 सितंबर, 2013 से 8 मई, 2015 तक एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा (अब उत्तराखंड में), जालौन, मैनपुरी, आजमगढ़, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ के एसएसपी और कानपुर, आगरा व बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed