फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   main highlights on gorakhpur brd hospital children's death

गोरखपुर में 30 बच्चों की मौत में अब तक हुए घटनाक्रम पर डालिए एक नजर

Sun, 13 Aug 2017 01:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
main highlights on gorakhpur brd hospital children's death
गोरखपुर अस्पताल - फोटो : ANI

विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 30 बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई। डालिए इस मामले में अब हुए घटनाक्रम पर एक नजर- 

- बताया जा रहा है कि मे‌डिकल कॉलेज पर 68 लाख रुपए की देनदारी होने के चलते पुष्पा सेल्स लिमिटेड ने लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी थी।

- मीडिया में खबरों के बाद सरकार के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि 30 बच्चों की मौत की खबरें भ्रामक हैं। केवल सात मरीजों की मौत हुई है, वह भी अन्य कारणों से।
विज्ञापन


- पूर्व मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों को लाश देकर बिना पोस्टमार्टम के भगाया जा रहा है। साथ भर्ती कार्ड भी हटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- शनिवार सुबह स्वास्‍थ्‍य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों मंत्री गोरखरपुर के लिए रवाना हो गए। हालात का जायजा लेकर वह सीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

- दोनों मंत्रियों के गोरखपुर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मामले की गहन पड़ताल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।


- कांग्रेस और सपा के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल गोरखपुर पहुंचा। अखिलेश ने कहा कि सरकार सच्चाई को छिपा रही है। वहीं कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है। 

- कंपनी के मालिक मनीष भंडारी को पकड़ने के लिए पुलिस ने लखनऊ में उसके रिश्तेदारों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी की।

- कंपनी की एचआर मीनू वालिया ने बयान जारी कर कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज को बकाये के भुगतान के लिए जरूर लिखा था, लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं बंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed