फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahoba Scandal: Three absconders including the then SP Patidar declared

महोबा कांड : तत्कालीन एसपी पाटीदार समेत तीन फरार घोषित

Fri, 13 Nov 2020 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Scandal: Three absconders including the then SP Patidar declared
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala
महोबा के खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत, भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और सिपाही अरुण यादव को फरार घोषित किया है।
विज्ञापन

 इसके पहले मामले के विवेचक और प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने कोर्ट को बताया कि इंद्रकांत ने पाटीदार पर रिश्वत खोरी के आरोप लगाए थे। एक वीडियो जारी कर एसपी द्वारा अपनी हत्या की आशंका भी जतायी थी। इसके दूसरे ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में इंद्रकांत को गोली लग गई थी। पांच दिन बाद कानपुर के अस्पताल उनकी मौत हो गई थी। इस पर सरकार ने पाटीदार को निलंबित कर उन पर महोबा कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था। इंद्रकांत पर कथित हमले के मामले में भी उन्हें नामजद किया गया था। तब से पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। विवेचक ने 15 अक्तूबर को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी। इस पर प्रभारी न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर सिंह ने वारंट जारी करने का आदेश दिया था। अब भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गौरव शर्मा ने तीनों को फरार घोषित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही विवेचक को 82 दंड प्रक्रिया की कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed