{"_id":"589f5aab4f1c1b7b373794d5","slug":"mahendra-nath-pandey-targets-priyanka-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोले, कांग्रेस ने प्रियंका को बनाया सजावट की वस्तु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोले, कांग्रेस ने प्रियंका को बनाया सजावट की वस्तु
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रनाथ पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सजावट की वस्तु बनाकर रख दिया है। यूपी को युवा नहीं बल्कि समझदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। अखिलेश यादव युवा तो हैं लेकिन समझदार नहीं है।
विज्ञापन
यह बातें शनिवार को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरों में पानी नहीं है। गांव में बिजली नहीं है। स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल में डाक्टर नहीं है तथा युवाओं के लिए रोजगार नहीं है।
विज्ञापन
इसके बावजूद अखिलेश यादव का काम बोलता है का नारा नासमझी का सबसे बड़ा उदाहरण है। दलितों की हितैषी बनने वाली मायावती खुद धन की बेटी हैं। उनकी सरकार में दलितों के लिए बनने वाली कॉलोनी में ही कमीशन लिया गया।