{"_id":"5c3dfb4cbdec22732e1ef941","slug":"mahendra-nath-pandey-statement-on-mayawati-bday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के डर से मायावती ने बदला जन्मदिन मनाने का तरीका : बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के डर से मायावती ने बदला जन्मदिन मनाने का तरीका : बीजेपी
Tue, 15 Jan 2019 08:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन पर निशाना भी साधा। पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के डर ने मायावती के जन्मदिन मनाने के अंदाज में परिवर्तन करा दिया है।
विज्ञापन
पहले वह अपने जन्मदिन पर नोटों की अपील करती थीं, इस बार वोटों की अपील कर रही हैं। मायावती की अपील की असलियत जनता समझती है। पर्स की चिंता करने वाली मायावती के मुंह से निकल रही मुस्लिमों की तरक्की की चिंता महज दिखावा है।
विज्ञापन
पांडेय ने कहा कि मायावती जानती हैं कि मोदी व योगी सरकार की विकास केंद्रित नीतियों के सामने गठबंधन कुछ प्रभाव नहीं दिखा पाएगा। भले ही सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया हो लेकिन इनका हश्र 2014 व 2017 जैसा ही होना है। इसीलिए वह अब नोट की जगह वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन