महाशिवरात्रि: शिवपथ बन गया बाराबंकी बहराइच हाईवे, डेढ़ लाख से अधिक कांवड़िए महादेवा पहुंचे, रोके गए वाहन
महाशिवरात्रि के लिए डेढ़ लाख से भी ज्यादा कांवड़िये बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा पहुंच चुके हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी वाहन रोक दिए गए हैं। हाईवे पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के अवसर पर पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक कांवड़िए महादेवा पहुंच चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर दिया है। इस हाईवे से केवल श्रद्धालु गुजर रहे हैं। मानो यह हाईवे शिव पथ बन गया है। प्रशासन चाहता है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा सुगम बनी रहे।
जाने क्या है नया रूट
लखनऊ-अयोध्या हाईवे से बाराबंकी पहुंचने के बाद कांवड़िए शहर के अंदर से होते हुए बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर करीब 40 किमी की यात्रा करके महादेवा जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने इस हाईवे को अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया है। अन्य वाहनों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे से डायवर्ट कर दिया गया है। सभी गाड़ियां सफदरगंज होते हुए बदोसराय से बहराइच हाईवे पर निकाली जा रही हैं। केवल एंबुलेंस, दूध वाहन और आवश्यक सेवाओं को ही हाईवे पर जाने की अनुमति है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों को विशेष अनुमति दी गई है।
श्रद्धालु रखें इन बातों का ध्यान
- पैदल यात्री समूह में चलें और प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग का पालन करें।
- वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रूट का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़ में न फंसें।
- श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यक जानकारी के लिए प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
अयोध्या में भी बढ़ी भीड़, पुलिस सतर्क
अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है। पिछले महीने से ही लखनऊ से अयोध्या जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से डायवर्ट किया जा रहा था, लेकिन अब बहराइच हाईवे पर भी यातायात प्रभावित होने से पुलिस के लिए हालात और जटिल हो गए हैं। यातायात प्रभारी रामजतन के अनुसार, दोनों हाईवे पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और हर स्थिति पर पैनी नजर है।
एसपी की अपील: प्रशासन का सहयोग करें
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.