फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharashtra elections: SP will field its candidates under any circumstances, seat sharing with India alliance

महाराष्ट्र चुनाव: सपा हर हाल में उतारेगी अपने प्रत्याशी, इंडिया गठबंधन के साथ सीटों की हिस्सेदारी अभी अधर में

Sun, 27 Oct 2024 10:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Oct 2024 10:35 PM IST
सार

Maharashtra elections: महाराष्ट्र के चुनाव में सपा हर हाल में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इंडिया गठबंधन के साथ सपा की सीटों की बातचीत अभी किसी अंतिम स्टेज तक नहीं पहुंच सकी है। 

विज्ञापन
Maharashtra elections: SP will field its candidates under any circumstances, seat sharing with India alliance
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के रण से नहीं हटेगी। भले ही उसे इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का हिस्सेदार न बनाया जाए। उसने दो सिटिंग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर अभियान तेज कर दिया है। कई अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी है।

विज्ञापन


सपा ने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के तहत 12 सीटें मांगी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद महाराष्ट्र में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। लेकिन, गठबंधन ने अभी तक सपा के दावे को स्वीकार नहीं किया है। अलबत्ता सपा नेता फहद अहमद को एनसीपी (शरद गुट ) ने अनुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे दिया है। फहद अहमद ने सपा छोड़ दी है। फहद मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भिवंडी ईस्ट और मानखुर्द शिवाजी नगर सीटें जीती थीं। यहां फिर से सपा ने उन्हीं प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी मैदान में हैं। मानखुर्द शिवाजी नगर में सपा ने रविवार को बाइक रैली भी निकाली। सपा सूत्रों के मुताबिक, सपा वहां कुछ और सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। अबु आसिम आजमी पहले ही कह चुके हैं कि अगर महाराष्ट्र में हिस्सेदारी नहीं मिली तो यहां भी हरियाणा की तरह हो जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का भी कहना है कि वहां सपा कुछ और सीटों पर भी प्रत्याशी उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा दफ्तर के बाहर लगा ''न बटेंगे-न कटेंगे'' पोस्टर
सपा दफ्तर के बाहर ''न बटेंगे-न कटेंगे-2027 में नफरत करने वाले हटेंगे'' पोस्टर लगाया गया है। युवा नेता रंजीत सिंह की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में कहा गया है कि हिंदू-मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed