फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Raju Das speaks about Waqf Board and other issues.

UP: महंत राजू दास का विवादित बयान, "गाजी और पाजी का टाइम खत्म, अब राष्ट्रवादियों का दौर"

Mon, 31 Mar 2025 02:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध संत महंत राजू दास ने कुशभवनपुर में लगने वाले मेले पर बयान दिया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर भी बयानबाजी की है।
 

विज्ञापन
Mahant Raju Das speaks about Waqf Board and other issues.
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध संत महंत राजू दास ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि "गाजी और पाजी का टाइम खत्म हो गया है, अब राष्ट्रवादियों का टाइम शुरू हुआ है।" 
विज्ञापन


महंत ने कुशभवनपुर में लगने वाले मेले पर आपत्ति जताते हुए इसे "चोर, नीच, लुटेरे, बलात्कारी और राष्ट्रद्रोही" लोगों का मेला करार दिया और शासन-प्रशासन से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की। महंत राजू दास ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जो पूर्ववर्ती सरकारें इस मेले को लगाने की अनुमति देती थीं, अब इसे बैन करना चाहिए। यह सभी सनातनियों, हिंदुओं और भारतवासियों की मांग है। ऐसे आतंकवादियों और अपराधियों का मेला लगना, जिन्होंने लाखों मंदिर तोड़े हों, मां-बहनों की इज्जत लूटी हो और कत्लेआम किया हो, कतई ठीक नहीं है।" 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि थाने की कटरा पुलिस चौकी में होमगार्ड ने की खुदकुशी, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला शव


उन्होंने प्रशासन के हालिया प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वहां रोक लगाई गई और मेला रुका भी। महंत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में बालोचियों के साथ कत्लेआम हो रहा है, मां-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें गोली मार दी जा रही है। यह नाइंसाफी है। मानवाधिकार कहां चला गया? बालोचियों के साथ दुर्व्यवहार पर सब चुप क्यों हैं?" उन्होंने सिंध को अलग देश बनाने की वकालत करते हुए कहा, "पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने चाहिए। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग करता हूं कि संयुक्त राष्ट्र में इस विषय को उठाया जाए और चर्चा हो।"

वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर महंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे "बकवास बोर्ड" और "जमीन हड़पने का बोर्ड" करार दिया। उन्होंने कहा, "देश सेक्युलर है, हिंदू हिंदुस्तान है। फिर भी यहां मुसलमान हैं। इस्लामिक कानून को बढ़ावा देना, वक्फ बोर्ड और मुसलमानों के अन्य कानून लागू करना ठीक नहीं है। जब एक देश, एक विधान, एक संविधान है और भारत को सेक्युलर बना दिया गया है, तो इस्लामिक कानून क्यों?" उन्होंने मुस्लिम आबादी को लेकर भी सवाल उठाया, "उनकी 40 करोड़ जनसंख्या हो गई है, फिर उन्हें अल्पसंख्यक क्यों कहा जा रहा है?" यह बयान सुल्तानपुर के चौक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आया।

जिला युवा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयोजकत्व में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन रविवार रात को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत राजू दास ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। महंत राजू दास अपने विवादित बयानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख पुजारी के रूप में उनकी पहचान सनातन धर्म और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक की रही है। उनके इस ताजा बयान से एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed