{"_id":"62ea3573e751211507093282","slug":"mahant-paramhans-house-arrested-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: महंत परमहंसाचार्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बोले- देश में हिंदुओं को किया जा रहा प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: महंत परमहंसाचार्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, बोले- देश में हिंदुओं को किया जा रहा प्रताड़ित
Wed, 03 Aug 2022 02:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:14 PM IST
सार
रौनाही के एक इंटर कॉलेज में हुए विवाद के बाद अयोध्या वहां जा रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंसाचार्य को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन
महंत परमहंसाचार्य को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रौनाही के मुस्लिम इंटर कॉलेज में हिंदू बच्चों और मुस्लिम बच्चों में विवाद से नाराज अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत जगदगुरु परमहंसाचार्य ने बुधवार को रौनाही कूच का प्रयास किया तो प्रशासन सकते में आ गया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद डीएसपी अयोध्या ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका। पुलिस ने फिलहाल उन्हें हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस के रोके जाने के बाद जगदगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि अयोध्या के रौनाही में मुस्लिम द्वारा स्थापित विद्यालय में मुगल आक्रांताओ का महिमामंडन किया जा रहा है। विरोध करने पर हिंदू बच्चों को विद्यालय से निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर रौनाही जा रहा था। प्रशासन ने मुझे जबरन रोका है। दुखद है कि हिंदू देश मे धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। परमहंस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामला का संज्ञान लें। विद्यालय की मान्यता रद्द किया जाय और प्रबंधक को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने ऐलान किया कि यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में जाकर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। अयोध्या में डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि महाराज जी को कार्रवाई के लिए आश्वस्त करते हुए उन्हें रौनाही जाने से रोका गया है ताकि शांति भंग ना हो।