{"_id":"62653e7590e81054c4354df8","slug":"mahant-nritya-gopal-das-admitted-to-medanta-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में हुए भर्ती
Sun, 24 Apr 2022 07:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:41 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के श्री महंत नृत्यगोपालदास का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। अयोध्या से रविवार सुबह डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। उनकी किडनी में संक्रमण की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पिछले करीब ढाई सालों से महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। 2020 के अगस्त माह में कोरोना काल में वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। हालांकि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता रहा। इस बीच अयोध्या स्थित उनके आश्रम में ही उनके लिए आईसीयू रूम बनाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। जो समय-समय पर ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जांच व निगरानी करती है।
विज्ञापन
बताया गया कि पेशाब में कुछ शिकायत के बाद उन्हें रूटीन चेकअप के लिए रविवार को मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। बताया कि किडनी में संक्रमण के साथ पेशाब की नली में भी कुछ परेशानी है। मेदांता में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि महाराजजी की हालत ठीक है। रूटीन जांच के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन