फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Adityanath says we will not accept reconversion.

'बर्दाश्त नहीं करेंगे हिंदु का मुसलमान बनाना'

Mon, 20 Apr 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा/गैसड़ी (बलरामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा/गैसड़ी (बलरामपुर) Updated Mon, 20 Apr 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
Mahant Adityanath says we will not accept reconversion.

भारत-नेपाल सीमा पर 36 गांवों में बसी थारु जनजाति हमारे देश का अभिन्न अंग है। भय या लालच देकर इनका धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया तो हिन्दू युवा वाहिनी शासन-प्रशासन को कड़ा जवाब देगी।

विज्ञापन


ये बातें हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टीकरण को बढ़वा देने वाली प्रदेश की सपा सरकार में गो हत्या, तस्करी, हिन्दू उत्पीड़न और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार इन घटनाओं को रोकने के बजाए अपराधियों और अराजक तत्वों को संरक्षण देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माओवाद नेपाल में धर्मांतरण के माध्यम से ही आया था। अगर थारु जनजाति को धर्मांतरण के लिए विवश किया गया तो उसका परिणाम प्रदेश सरकार को ही भुगतना पड़ेगा। भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए।

प्रदेश सरकार पर बोला तीखा हमला

Mahant Adityanath says we will not accept reconversion.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया।

सम्मेलन को हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह शैलू, राज बहादुर यादव आदि ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सांसद योगी आदित्यनाथ का जनपद सीमा पर स्वागत किया। वहां से जुलूस के रूप में योगी का काफिला पचपेड़वा में सम्मेलन स्थल पर पहुंचा।

सम्मेलन के आयोजक एवं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह ने योगी आदित्यनाथ को तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बब्लू गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, अमित जायसवाल, गंगोत्री विश्वकर्मा, लालजी जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed