फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Adityanath attacks on Azam Khan.

'सत्ता का दुरूपयोग कर तानाशाह हो गए हैं आजम खां'

Sun, 22 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तुलसीपुर/बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, तुलसीपुर/बलरामपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mahant Adityanath attacks on Azam Khan.

गरीब थारुओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के लिए ईसाई मिशनरियों द्वारा किया जा रहा प्रयास शासन-प्रशासन को रोकना होगा। यदि धर्मांतरण नहीं रुका तो इसका विरोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां तानाशाह हो गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को इस संबंध में कुछ करना चाहिए। भाजपा ने पीडीपी को जम्मू कश्मीर के विकास व राष्ट्रीय मुद्दों पर समर्थन दिया है।

यह बातें शनिवार को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में आए गोरक्ष पीठधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार को नेपाल सीमा से सटे जनपदों में गरीब थारुओं का ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्मांतरण को रोकना चाहिए। इनका धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजम खां सत्ता का दुरुपयोग कर तानाशाह हो गए हैं।

विज्ञापन

पीडीपी के देश विरोधी होने का परिणाम भुगतना होगा

Mahant Adityanath attacks on Azam Khan.

आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अपराधियों व दंगाइयों के सामने घुटने टेक चुकी है। जम्मू कश्मीर में भाजपा ने पीडीपी को विकास व राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर समर्थन दिया है।

पीडीपी यदि देश हित में काम नहीं करेगी तो उसे इसका परिणाम भुगतान होगा। इस संबंध में पार्टी ने पीडीपी को चेतावनी भी दी है।

देश की अखंडता व एकता के साथ भाजपा कोई समझौता नहीं करेगी। महंत ने देश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाए जाने तथा गो हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की भी वकालत की।

पीठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करने का निर्देश भी महंत ने मंदिर प्रशासन को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed