{"_id":"6799c21d8bf3d7c81b076e4d","slug":"mahakumbh-2025-gonda-pilgrim-dies-in-stampede-at-mahakumbh-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के तीर्थयात्री की मौत, वीडियो सामने आने से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के तीर्थयात्री की मौत, वीडियो सामने आने से हुई पहचान
Wed, 29 Jan 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jan 2025 04:34 PM IST
सार
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में गोंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे से परिजनों में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में गोंडा के रुपईडीह गांव निवासी ननकन (47) की मौत हो गई। मृतक के परिजन जोखू प्रसाद का वीडियो सामने आने के बाद उनकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
ननकन अपनी 35 वर्षीय पत्नी रामादेवी व गांव के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान करने के लिए गए हुए थे। वहां पर हुई भगदड़ में ननकन की मौत हो गई। महाकुंभ में मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम राहुल है, छोटे बेटे का नाम अजय है। सबसे छोटे बेटे का नाम विजय है। फिलहाल परिजन अब प्रयागराज प्रशासन से लाश कुंभ स्नान करने गए परिजनों को देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन