फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh 2025: Drones will keep a close watch around the ghat, use of modern technology will avoid fraud

महाकुंभ 2025: घाट के आसपास पैनी निगाह रखेंगे ड्रोन, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बचेंगे फ्रॉड से

Mon, 30 Dec 2024 01:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके के फ्रॉड से बचाने के लिए प्रदेश की पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Drones will keep a close watch around the ghat, use of modern technology will avoid fraud
महाकुंभ 2025। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रयागराज महाकुंभ को साइबर अटैक और श्रद्धालुओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए प्रदेश पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। साइबर स्पेस पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है तो जमीन की निगहबानी का काम ड्रोन के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि महाकुंभ में साइबर सिक्योरिटी के लिए साइबर थाना बनाया गया है, जिसमें तकनीकी रूप से दक्ष लोगों को तैनात किया गया है। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, डार्क वेब और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर इसके जरिए नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने को चुनिंदा अफसरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है। साथ ही तमाम साइबर एक्सपर्ट्स भी साइबर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

संदिग्ध वेबसाइट्स पर नजर

अधिकारियों के मुताबिक डार्क वेब के जरिए महाकुंभ में खलल डालने का प्रयास करने वालों का सामना करने और उनकी साजिशों को नाकाम करने की तैयारी हो चुकी है। पूरे आयोजन के दौरान एआई, एक्स, फेसबुक और गूगल का दुरुपयोग करना आसान नहीं होगा। ठगी के लिए साइबर अपराधियों द्वारा वायरल किए जाने वाले लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। साइबर एक्सपर्ट की टीम 40 से अधिक संदिग्ध् वेबसाइट पर भी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पैसे मांगने वालों पर भी नजर

जो साइबर अपराधी एआई, फेसबुक, एक्स या इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से पैसे मांगते हैं, उन पर भी साइबर एक्सपर्ट नजर रख रहे हैं। कोई भी शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के साथ लोगों की रकम को भी वापस कराया जाएगा। इसके लिए मोबाइल साइबर टीम भी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed