फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh 2025: Deputy CM Brajesh Pathak inspected health facilities in Prayagraj.

महाकुंभ की तैयारी: डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण, बोले- छह हजार बेडों की व्यवस्था की गई

Fri, 13 Dec 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां पर उन्होंने परेड स्थल पर स्थापित शैय्यायुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Deputy CM Brajesh Pathak inspected health facilities in Prayagraj.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्हें उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मेला स्थल पर 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। प्रयागराज में करीब छह हजार बेडों की व्यवस्था की गई है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे शुक्रवार को प्रयागराज में अगले वर्ष आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए स्थापित की गईं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। इस दौरान करीब 46 करोड़ लोग महाकुंभ में आएंगे। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डिप्टी सीएम ने परेड स्थल पर स्थापित किए गए 100 शैय्या युक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आ गई सिपाही भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एग्जाम की डेट, नोट कर लें तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी: सीएम ने किया अभिनंदन, लिखा-आपके नेतृत्व में भव्य-दिव्य आयोजन हेतु हम संकल्पित


डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अफसर की देखरेख में परेड स्थल पर स्थापित यह अस्पताल 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। बहुविधा वाह्य एवं अतः रोगी सेवाएं, समस्त चिकित्सकीय उपकरण, चिकित्सा सामग्रियां एवं विभिन्न औषधियों से युक्त इस अस्पताल में महिला, पुरुष व बाल रोगियों के लिए अलग-अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं। क्रियाशील आकस्मिक कक्ष, आईसीयू, प्रसव कक्ष, एक्स-रे, बायोकेमेस्ट्री जांच सहित प्रयोगशाला एवं अल्ट्रासाउंड सुविधा भी है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गाइनोकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। चिकित्सकों की सहायता के लिए पैरामेडिकल स्टाफ भी अस्पताल में रहेगा जिनमें फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, लैब टेक्नीशियन और डेंटल हाइजीनिस्ट शामिल हैं। 28 भिन्न श्रेणियों के कुल 231 चिकित्सक इस अस्पताल में तैनात किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के आला अफसर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed