{"_id":"5d1fb2978ebc3e3c787d0190","slug":"magician-op-sharma-s-show-lucknow-news-lko4691011156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर ओपी शर्मा का शहर में 100वां शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादूगर ओपी शर्मा का शहर में 100वां शो
विज्ञापन
जादूगर ओपी शर्मा ने शहर में किया 100वां शो
लखनऊ। समाज को अंधविश्वास से बाहर निकालने की मुहिम के तहत शुक्रवार को जादूगर ओपी शर्मा ने शहर में अपना सौवां शो पूरा किया। रविंद्रालय में आयोजित शो में इस दौरान लखनऊ के जादूगरों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जादूगर एसके शर्मा ने कहा कि ओपी शर्मा शहर के गौरव हैं। कई बार देश-विदेश में सम्मानित हो चुके ओपी शर्मा ने अब तक 38,800 से अधिक शो करने का कीर्तिमान बनाया है। जादूगर ओपी शर्मा ने कहा कि लखनऊवासियों की जादू के प्रति रुचि को देखते हुए शो को 13 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इस अवसर पर जादूगर एसआई रिजवी, सर्वेश, एसके सिंह, विशाल व आफताब सिंह, अमित सिंह, सुरेश सिंह, सागर सिंह व राम भजन शर्मा मौजूद रहे।