फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mafia santosh rai threats sp leader guddu pandit

जेल से राज कर रहा माफिया, विधायक को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 28 Dec 2015 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
mafia santosh rai threats sp leader guddu pandit

बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा से सपा विधायक गुड्डू पंडित को माफिया संतोष राय ने जान से मारने की धमकी दी है। संतोष राय पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का गुर्गा है।

विज्ञापन


अमरमणि त्रिपाठी मधुमिता हत्याकांड में आरोपी है और गोरखपुर जेल में बंद है। विधायक गुड्डू पंडित मधुमिता हत्याकांड में सीबीआई का गवाह रहे हैं। अमरमणि के गुर्गों ने फोन पर गुड्डू पंडित को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


माफिया संतोष गोरखपुर का रहने वाला है और इस समय हरिद्वार जेल में बंद है। संतोष राय ने सपा विधायक को फोन पर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बुलंदशहर नगर कोतवाली में एनसीआर दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू पंडित को भीड़ ने की पीटने की कोशिश

mafia santosh rai threats sp leader guddu pandit
वहीं रविवार को अलीगढ़ के हरदुआगंज पहुंचे सपा विधायक गुड्डू पंडित को भीड़ ने घेरकर पीटने की कोशिश की। सपा विधायक वहां हुई एक लड़की की हत्या के बाद सांत्वना देने पहुंचे थे।

बता दें कि बीते बुधवार हरदुआगंज इलाके में 11वीं की छात्रा को कोचिंग जाते वक्त ईख के खेत में घसीटा गया था, जहां उसके साथ गैंगरेप के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई थी।

विधायक गुड्डू पंडित रविवार को बिटिया के गांव पहुंचे। उन्होंने वहां बिटिया के घर के बाहर बैठकर इस घटना की जानकारी ली। लेकिन कुछ करने का भरोसा दिलाने के बजाय वह अपनी उपलब्धियां गिनाने लगे।

बोले आप लोगों ने अलीगढ़ से सांसद नहीं बनवाया? अगर मैं होता तो आज इंसाफ हो चुका होता..। ये सुनकर लोगों का आक्रोश भड़कने लगा। महिलाओं के तेवर देखकर विधायक की भी हालत खराब हो गई। खुद विधायक ने स्थिति को संभाला और न्याय दिलाने का भरोसा देकर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed