फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madurai Train Fire I tried a lot forgive me daughter I could not save your mother

Madurai Train Fire: मुझे माफ कर दो....मैं तुम्हारी मां को नहीं बचा पाया, घर आते ही बेटी से पिता ने कहे ये शब्द

Mon, 28 Aug 2023 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 09:04 AM IST
सार

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। इस आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग झुलस गए है। 

विज्ञापन
Madurai Train Fire I tried a lot forgive me daughter I could not save your mother
Madurai Train Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैंने बहुत कोशिश की बेटी ..मुझे माफ कर दो....मैं तुम्हारी मां को नहीं बचा पाया...यह शब्द शिवप्रताप सिंह चौहान ने अपनी बेटी से घर पहुंचते ही कहे। इतना कहते ही वह बेसुध से हो गए तो लोगों ने सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पानी मंगवाकर उन्हें पिलाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी शिव प्रताप सिंह चौहान ने मदुरै रेल हादसे के दौरान चार लोगों की जान बचाई लेकिन अपनी पत्नी मिथिलेश कुमारी को खो दिया। रविवार शाम को हादसे में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों के शव लेकर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु व कारागार मंत्री सुरेश राही सीतापुर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों को शव सौंपे।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों में सीतापुर के हरीश भसीन पप्पू, शत्रुदमन सिंह, अंकुल कश्यप, दीपक कश्यप और मिथिलेश कुमारी शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र द्ववेदी, सीओ राजेश कुमार साव, अभिषेक प्रताप व अन्य अधिकारी परिजनों को ढांढस बंधाते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार मंत्री बोले- ट्रेन में सिलिंडर कैसे गया, चल रही जांच
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि मदुरै हादसा बहुत दुखद है। हम अमौसी एयरपोर्ट से पांचोंशव लेकर आए हैं। शोकाकुल परिजनों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। जहां तक ट्रेन में सिलिंडर ले जाने का प्रश्न है तो वह जांच का विषय है। जांच चल रही है। यात्रियों से अपील है कि वह यात्रा के दौरान इस तरह के सामान ले जाने से बचें। यह बेहद दुखद हादसा है।

पल पल अपडेट लेते रहे लोग
सुबह से ही साईं रोड आलमनगर स्थित अंकुल कश्यप के परिजन मोबाइल से शव आने की सूचना लेते रहे। तहसीलदार सदर से लगातार परिजन संपर्क करते रहे। देर शाम राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने अंकुल का शव परिजनों को सौंपा।

पड़ोसियों ने परिजनों को संभाला
आदर्श नगर मोहल्ले से सर्वाधिक नौ लोग इस धार्मिक यात्रा पर गए थे। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई। मौत से गमगीन परिजनों को मोहल्ले के लोग सुबह से ढांढस बंधाते रहे। दिवंगत लोगों के रिश्तेदारों के खाने पीने का जिम्मा भी पड़ोसियों ने संभाला।
 

नौ लोगों की झुलसकर हुई मौत
दरअसल, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। इस आग में झुलसकर नौ लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग झुलस गए है। आग टूरिस्ट कोच में लगी थी। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर को हादसे की वजह बताया है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed