{"_id":"6112241a8ebc3ef3a00c4523","slug":"madhyamik-shikshak-sangh-wants-50-lakh-compensation-for-teacher-s-families-who-died-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग: कोरोना से मृत शिक्षकों के परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग: कोरोना से मृत शिक्षकों के परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा
Tue, 10 Aug 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:30 PM IST
सार
संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने ज्ञापन के जरिये पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा विधेयक (2021) वापस लेने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मौन व्रत रखकर कोरोना से पीड़ित मृत शिक्षकों के परिजनों को कोरोना वारियर के बराबर 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। हजरतगंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने ज्ञापन के जरिये पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा विधेयक (2021) वापस लेने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर मुख्य रूप से डॉ. महेन्द्र नाथ राय, सुशील कुमार पांडेय, अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।