फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madhusudan mistri took meeting in lucknow

दलबदलुओं के साथ नहीं होगा राहुल का 'हाथ'

Sat, 15 Feb 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
madhusudan mistri took meeting in lucknow

कांग्रेस में पार्टी बदलकर आए नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोग पहले कुछ दिनों तक पार्टी में काम करें, इसके बाद ही टिकट के लिए सोचें। टिकट बंटवारे में पुराने व समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी जाएगी। यह आश्वासन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिया।

विज्ञापन

लोगों तक पहुंचाना होगा पैगाम

madhusudan mistri took meeting in lucknow

शुकवार को लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में कहा गया कि यूपीए-1 व यूपीए-2 की सरकार में जितने भी विकास व जनहित के काम हुए हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसमें आरटीआई, मनरेगा, फूड सिक्योरिटी बिल व राजीव आवास योजना शामिल हैं।

तय किया गया कि सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन किया जाए। पार्टी अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि आधे से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन हो चुके हैं। जो बचे हैं वहां सप्ताह भर में सम्मेलन कर बूथ कमेटियां गठित की जाएं।19 से शुरू होने वाले विधानमंडल सत्र में सपा सरकार को घेरने की रणनीति बनी।

मनरेगा घोटालों की जांच पूरे प्रदेश में कराने की मांग की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के बाद वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी को मजबूत करने की अपील की गई। कहा गया कि राहुल गांधी ऐसे युवा नेता हैं जिनकी सोच में कांग्रेस और मजबूती से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में महिला सम्मेलन अगले माह

madhusudan mistri took meeting in lucknow

महिला कांग्रेस ने तय किया कि मार्च में प्रत्येक जिले में महिला सम्मेलन कराए जाएंगे। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में एक बड़ा सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश से महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह निर्णय शुक्रवार को महिला कांग्रेस की बैठक में लिया गया।

यूपी कांग्रेस की महासचिव अनुसइया शर्मा ने बताया कि सभी जोन में 28 फरवरी तक बूथ स्तर तक के पदाधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। महिला कांग्रेस राहुल गांधी के उस बयान से उत्साहित हैं जिसमें उन्होंने महिलाओं को 50 फीसदी टिकट देने की बात कही है।

विज्ञापन

सताती रही मोदी की चिंता

madhusudan mistri took meeting in lucknow

कांग्रेस की बैठक में भाजपा व मोदी की चिंता सताती रही। बैठक में कहा गया कि भाजपा व मोदी दोमुंहा आचरण करते हैं। एक ओर मोदी अपने आपको चाय बेचने वाला गरीब बताते हैं तो दूसरी ओर गुजरात में अदानी ग्रुप का खुलकर साथ देते हैं। मोदी कॉर्पोरेट ग्रुप के प्रत्याशी हैं।

वे कॉर्पोरेट जगत को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि एक तरफ आरएसएस की कट्टर विचारधारा है तो दूसरी ओर गांधी व नेहरू की सर्वधर्म संभाव की विचारधारा है। सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि रविदास जयंती के दिन यह बैठकें इसलिए रखी गईं ताकि जाति-धर्म की राजनीति समाप्त हो।

माह के अंत तक पहली सूची

madhusudan mistri took meeting in lucknow

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आ जाएगी। 15 मार्च तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्याशियों के पैनल स्क्रीनिंग कमेटी के पास पहुंच गए हैं।

जोनल व्यवस्था नहीं होगी खत्म

madhusudan mistri took meeting in lucknow

चुनावी वर्ष में कांग्रेस किसी को नाराज नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि पहले से चली आ रही जोनल व्यवस्था व प्रदेश कार्यकारिणी दोनों ही व्यवस्थाएं संगठन में चलती रहेंगी। साथ ही जंबोजेट प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने से जो नेता छूट गए हैं उन्हें भी समायोजित किया जाएगा।


कांग्रेस ने पहले 80 लोकसभा क्षेत्रों को आठ जोन में बांटा था। इनमें इंचार्ज व कोऑर्डिनेटर भी तैनात किए गए थे। हाल ही में जब प्रदेश कार्यकारिणी बनी तो उसमें भी इन जोनल इंचार्ज व कोऑर्डिनेटरों को रख लिया गया।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद जोनल व्यवस्था खत्म हो जाए, लेकिन कांग्रेस चुनावी मौसम में किसी कार्यकर्ता से नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। इस कारण दोनों ही व्यवस्थाओं को एक साथ चलाया जाएगा। कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकारिणी में जो भी उपाध्यक्ष व महामंत्री बनाए गए हैं उन्हें उन्हीं के जोन में काम दिया जाएगा। हर जोन में तीन से चार उपाध्यक्ष बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed