फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Made aware by taking oath to vote

Lucknow News: मतदान की शपथ दिलाकर किया जागरूक

Sun, 19 May 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Made aware by taking oath to vote
रायबरेली। जिले में पांचवें चरण के अंतर्गत 20 मई को मतदान होना है। इसलिए जागरूकता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए कवायद हो रही है। जिले में कई स्थानों पर विकास क्षेत्र स्तर और विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम हुए। रैलियां निकालकर लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की गई। मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


महराजगंज में अधिकारियों एवं बेसिक शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। बीडीओ वर्षा सिंह व एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी ने ब्लॉक मुख्यालय से रैली को रवाना किया। कस्बे में भ्रमण के दौरान मतदान के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने कई तरह के स्लोगन लिखे। प्रभारी प्रधानाचार्य मिथिलेश वर्मा ने कहा कि सभी बच्चे अपने घर-परिवार और नाते-रिश्तेदारों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर मोनिका दीक्षित, छाया वैश्य, प्रिया शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, इमरान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक से बाइक रैली निकाली गई। सपना अवस्थी व राजीव कुमार ओझा ने शुभारंभ किया। लगभग 200 शिक्षकों-कर्मचारियों ने भाग लिया। शोभवापुर, अंबारा पश्चिम, पूरे ढकवा, चिलौला, गौरा रुपई, ककराही, जनता बाजार, गांधी चौराहा से होती हुई रैली पंचायत भवन आलमपुर में समाप्त हुई। इस मौके पर प्रणयवीर सिंह, भास्कर सिंह, शिवेंद्र सिंह, सुचित कुमार, शोएब आलम, फूलचंद उपस्थित रहे।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सुधाकर सिंह एवं जितेंद्र पटेल की अगुवाई में निकली मतदाता जागरूकता रैली के जरिये शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। यह रैली ब्लॉक कार्यालय से उमरापुर, रामबाग, कुटिया एहतमाली, दुधवन, रासी गांव से होते हुए रामपुर कला पहुंची।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक से निकली बाइक रैली इसिया, इचौली, मदाखेड़ा, राजामऊ, रामपुर, विशुनपुर से होती हुई उच्च प्राथमिक विद्यालय इचौली में समाप्त हुई। राजित गुप्ता, शिव बहादुर सिंह, वरुण कुमार मिश्रा, रामाशीष ने रैली को रवाना किया। लगभग 300 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। आशुतोष शुक्ला, लोकतंत्र शुक्ला, शांत कुमार, पवन शुक्ला, आलोक शुक्ला, महेंद्र, पुष्पा, नागेंद्र मौजूद रहे।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय कोटिया चित्रा, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, एनटीपीसी परियोजना के डीएवी पब्लिक स्कूल ने बाइक रैली निकाली। बीईओ ऋचा सिंह के नेतृत्व में शिक्षक अतीश कुमार, आशा मौर्या, अनुराग शुक्ला, कमलेंद्र सिंह, ज्ञानप्रकाश पांडेय आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed