{"_id":"699cc0554d6a12615206aabd","slug":"made-a-reel-of-the-para-inspector-and-the-inspector-and-threatened-them-with-dire-consequences-lucknow-news-c-13-lko1070-1618500-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारा इंस्पेक्टर और दरोगा की रील बनाकर दी अंजाम भुगतने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारा इंस्पेक्टर और दरोगा की रील बनाकर दी अंजाम भुगतने की धमकी
Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की न्यू कांशीराम कॉलाेनी निवासी हिमांशी यादव ने इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह और चौकी इंचार्ज की फोटो का इस्तेमाल कर रील बनाई और फिर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। यह आरोप पारा थाने के तहत हंसखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी मुन्ना लाल ने लगाया है। चौकी इंचार्ज ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
चौकी इंचार्ज के मुताबिक हिमांशी यादव के खिलाफ पारा थाने में मारपीट, लूट और अवैध वसूली के कई मुकदमे दर्ज हैं। लूट के मामले में उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 20 फरवरी को उन्हें इंस्टाग्राम पर वीडियो दिखी, जो हिमांशी यादव ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की थी। आरोप है कि वीडियो में हिमांशी ने जानबूझकर इंस्पेक्टर पारा और उनकी फोटो का उपयोग किया। उसमें आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी की। आरोपी की इस हरकत के कारण पुलिस की छवि को धूमिल हुई। लोक सेवक को उसके विधिक कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने और भयभीत करने का प्रयास किया है।