{"_id":"687bfdeebf5bd22fba0569b4","slug":"made-a-pornographic-video-after-befriending-threatened-to-make-it-viral-lucknow-news-c-13-knp1002-1300304-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्ती कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्ती कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा की पास ही रहने वाले शाहरुख नाम के युवक से दोस्ती हुई। उसने छात्रा का चुपके से वीडियो बना लिया। आरोपी व उसके तीन साथी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता की बहन के साथ संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने शुक्रवार को हुसैनगंज थाने में शाहरुख व उसके तीन साथियों साजिद, दिलशाद और समीर के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान में अगर छात्रा दुष्कर्म या अन्य किसी अपराध का जिक्र करती है तो उस हिसाब से धारा भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।