बुरे फंसे आजम, मदरसा शिक्षकों ने घर घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षकों ने नियमितीकरण, बकाया वेतन भुगतान और अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक अबरार अहमद को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां के आवास का घेराव किया।
इससे पहले नारेबाजी-प्रदर्शन करते हुए मदरसा शिक्षक काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां के आवास पर जमा हुए। काफी हंगामे के बाद इस्लामिया मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में मदरसा शिक्षकों की आजम खां से मुलाकात हो पाई।
तीस दिन के अंदर कार्रवाई की मांग
शिक्षक प्रतिनिधियों ने मंत्री से बातचीत में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक अबरार अहमद व लिपिक सिब्तैन द्वारा केंद्र सरकार को गलत रिपोर्ट भेजने व शिक्षकों का मानदेय व वेतन रोकने के साथ अल्पसंख्यकों के वजीफे के 350 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया।
मांगों पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मदरसा शिक्षक वहां से लौट गए।
विधान भवन घेरने की कोशिश
आजम खां से मुलाकात के बाद शिक्षक प्रतिनिधि विधान भवन के घेराव का प्रयास करते हुए वहां जमा हो गए।
प्रशासन व पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद मदरसा शिक्षक लौटे। एजाज ने बताया कि मांगों पर तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर विधान भवन घेरेंगे।