{"_id":"679d224146b4a0da2207a74c","slug":"luvkush-murder-mystery-is-entangled-between-revenge-and-enmity-raebareli-news-c-101-1-rai1002-126790-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदला और अदावत के बीच उलझी है लवकुश हत्याकांड की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदला और अदावत के बीच उलझी है लवकुश हत्याकांड की गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। लवकुश हत्याकांड बदला और अदावत के बीच उलझा हुआ है। पुलिस को भी इन्हीं दो पहलुओं से संबंधित क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस टीम सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीन लोगों ने गहन पूछताछ की है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों, दोस्तों, नजदीकियों की भी खुफियातंत्र की मदद से पड़ताल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या छोटी वजह से नहीं हुई है। अभी तक की जांच बता रही है कि एक बड़ी वजह से हत्या की गई।
बीती 23 जनवरी की रात को सेहगों गांव के रहने वाले लवकुश चौरसिया की नवपुरवा स्थित आटा चक्की की छत पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे को लेकर एसपी ने एसओजी, सर्विलांस टीम को भी बछरावां और महराजगंज पुलिस के साथ लगाया है। हालांकि हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, शनिवार को मृतक की पत्नी मंजली और बड़े भाई संतोष ने सीबीसीआईडी जांच की मांग की थी। मामले में मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को हत्या से संबंधित कुछ सुराग मिले हैं, जबकि बीती रविवार देर शाम मृतक की पत्नी मंजरी को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने पूछताछ के दौरान मंजरी से किसी से दुश्मनी, पैसों के लेनदेन या अन्य वजह की जानकारी लेने का प्रयास किया। इसमें कोई बड़ी जानकारी नहीं मिल सकी। उधर पुलिस का खुफिया विभाग भी सक्रिय है। गांव के साथ मृतक के करीबी लोगों और रिश्तेदारों के गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है। मामले में मृतक की पत्नी मंजरी ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस सोची समझी रणनीति के तहत किसी को फंसाकर हत्या का खुलासा करने में लगी है। आरोप लगाया कि उसकी दुकान में काम करने वाले कामगार पर भी दबाव बनाया जा रहा है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना का खुलासा बहुत जल्द होगा। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हर तथ्य की पड़ताल की जा रही है।