फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lulu group company will Establish dubai like mall in lucknow

लखनऊ में होगा दुबई जैसा मॉल, जानिए क्या होगी खासियत

Tue, 09 Aug 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
lulu group company will Establish dubai like mall in lucknow
डेमो प‌िक

देश में सबसे बड़ा मॉल बनाने वाली मूलरूप से दुबई की कंपनी लूलू ग्रुप अब लखनऊ में निवेश कर रही है। सुल्तानपुर रोड पर कंपनी एक मेगा-कॉमर्शियल हब बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके लिए सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ के किनारे जगह का चयन भी हो गया है। इस शॉपिंग मॉल कम फाइव स्टार होटल का निर्माण हो सके, इसके लिए एलडीए से गोल्फ सिटी के ले-आउट में बदलाव के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव बुधवार को होने वाली एलडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक के एजेंडा में शामिल हो रही मेगा-कॉमर्शियल हब की योजना में करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश लूलू ग्रुप कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूलू ग्रुप ने अंसल ग्रुप से शहीद पथ के किनारे के चार भूखंड की जमीन के लिए अनुबंध किया है। यह जमीन कॉमर्शियल टावर बनाने के लिए पहले किसी दूसरी कंपनियों को दिए जा चुके हैं।

अब इन कंपनियों को दूसरी लोकेशन की जगह दी गई है। इन सभी टावर को मिलाकर एक कॉमर्शियल हब दुबई की कंपनी बनाएगी। 
ले-आउट में आए बदलाव के प्रस्ताव के मुताबिक, एल शेप में बनने वाले इस कॉमर्शियल हब में शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होना है। 

देश के सबसे बडे़ शॉपिंग मॉल में से होगा एक

lulu group company will Establish dubai like mall in lucknow
मॉल - फोटो : demo pic

करीब पांच एकड़ में बनने वाले इस कॉमर्शियल हब के लिए दावा किया जा रहा है कि यह देश के सबसे बडे़ शॉपिंग मॉल में से एक होगा। अभी तक इस कंपनी ने कोच्ची में सबसे बड़ा मॉल बनाया है।

बोर्ड बैठक में एक और प्रस्ताव 24 मीटर की सड़क पर आवासीय भूखंडों पर कॉमर्शियल की अनुमति देने के लिए आएगा। इस प्रस्ताव के मुताबिक, 24 मीटर या इससे अधिक सड़क की चौड़ाई होने पर लोगों की आपत्ति व सुझाव की जरूरत नहीं होगी।

इससे करीब 40 नेताओं, ब्यूरोक्रेट व बिजनेस घरानों के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होना है। सचिव अरूण कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को बोर्ड बैठक बुलाई गई है। प्रस्ताव के साथ सभी सदस्यों को सूचना भी भिजवाई जा रही है। बैठक का समय अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed