फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Luckow: Fake SI did fraud with her fiance.

चौंकाने वाला खुलासा: नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दरोगा ने जिसे ठगा वो उसकी मंगेतर निकली

Mon, 15 Jul 2024 06:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Jul 2024 06:50 AM IST
सार

सत्यम तिवारी फर्जी दरोगा बनकर घूमता था। कृष्णानगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शनिवार को उसको गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यम ने अपनी मंगेतर को भी झांसा दिया था।

विज्ञापन
Luckow: Fake SI did fraud with her fiance.
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी दरोगा प्रकरण में पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस युवती से उसकी शादी होने वाली थी, उसको नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे थे। वह इसी तरह से लोगों को जाल में फंसाकर ठगी को अंजाम देता था। कृष्णानगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा।

विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी सत्यम तिवारी फर्जी दरोगा बनकर घूमता था। कृष्णानगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शनिवार को उसको गिरफ्तार किया था। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी सत्यम ने अपनी मंगेतर को भी झांसा दिया था। दावा किया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। उससे पचास हजार रुपये भी लिए। न नौकरी लगी न पैसे वापस किए और कुछ ऐसी बातें सामने आएं, जिससे उस पर शक हुआ। तब साइबर सेल में युवती ने शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बरेली के अलावा गोमतीनगर थाने से चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। छूटने के बाद वह फिर से दरोगा बनकर ठगी को अंजाम देने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed