फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's Madhu and Sushma pair won the women's doubles title.

Lucknow News: लखनऊ की मधु व सुषमा की जोड़ी ने जीता महिला युगल खिताब

Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's Madhu and Sushma pair won the women's doubles title.
योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियन​शिप में खेलते ​खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी की मधु ज्ञानचंदानी व सुषमा की जोड़ी ने अनिल कुमार ध्यानी की याद में आयोजित योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोर्ट पर बेहतरीन जुगलबंदी दिखाते हुए महिला युगल 45 वर्ष से अधिक का खिताब अपने नाम कर लिया। मधु ने इसी के साथ महिला एकल 45 वर्ष से अधिक के फाइनल में भी जगह बना ली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर लखनऊ के अरुण कक्कड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल 65 वर्ष से अधिक के फाइनल में जगह बना ली। यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों में महिला एकल 50 वर्ष से अधिक में लखनऊ की सुषमा और मिश्रित युगल 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरी वरीय लखनऊ के शैलेंद्र पावाह व मधु ज्ञानचंदानी भी खिताबी होड़ में पहुंच गए। आज खेले गए मैचों में महिला युगल 45 वर्ष से अधिक के फाइनल में लखनऊ की मधु ज्ञानचंदानी व सुषमा ने निधि कनोदिया व सुनीता यादव (कानपुर/गाजियाबाद) को 21-4, 21-8 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल 45 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में लखनऊ की मधु ज्ञानचंदानी ने लखनऊ की ही सविता सिंह को 21-17, 16-21, 21-12 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में गाजियाबाद की अनुराधा शर्मा ने दूसरी वरीय यूपी पुलिस की अर्चना को 21-12, 21-9 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पुरुष युगल 65 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में लखनऊ के अरुण कक्कड़ व गोरखपुर के संजय श्रीवास्तव की जोड़ी ने मेरठ के रणपाल सिंह व वीरेंद्र सिंह को 21-9, 21-11 से हराकर खिताबी होड़ में जगह बनाई। अरुण कक्कड़ ने इसी के साथ पुरुष एकल 70 वर्ष से अधिक के क्वार्टर फाइनल में कानपुर के राजीव को 21-10, 21-11 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। महिला एकल 50 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में लखनऊ की सुषमा ने दूसरी वरीय कानपुर की निधि कनोदिया को 21-4, 21-7 से हराया। मिश्रित युगल 45 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में दूसरी वरीय लखनऊ के शैलेंद्र पावाह व मधु ज्ञानचंदानी ने अनुतोष कमल व सविता सिंह को (बहराइच/लखनऊ) को 21-8, 21-8 से और रविंद्र सिंह व कल्पना सिंह (नोएडा/लखनऊ) ने शीर्ष वरीय सुरेंद्र कुमार व अनुराधा शर्मा (मेरठ/गाजियाबाद) को 21-13, 21-11 से हराया। अन्य मुकाबलों में महिला एकल 60 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में गाजियाबाद की रेखा सिंह ने नोएडा की ममता रानी यादव के खिलाफ 22-20, 23-21 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर महिला युगल 40 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में गाजियाबाद की अनुराधा शर्मा व मधुमिता मिश्रा ने रानी सुनीता व सविता सिंह (जालौन/लखनऊ) को 21-13, 20-22, 26-24 से हराया। इसी के साथ पुरुष एकल 55 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जौनपुर के धर्मेंद्र शर्मा ने वाराणसी के राजीव कुमार सिंह को 21-15, 21-16 से और दूसरी वरीय कानपुर के पवन गुप्ता ने लखनऊ के एसके श्रीवास्तव को 15-11, 15-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। 

योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed