फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's Divyansh and Ashutosh made it to the quarter-finals.

Lucknow News: लखनऊ के दिव्यांश और आशुतोष ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's Divyansh and Ashutosh made it to the quarter-finals.
लखनऊ। बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस) में खेली जा रही प्रथम उत्तर प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी लखनऊ के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन बरकरार है। शनिवार को पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रयागराज के आर्यन यादव को सीधे गेमों में 15-13, 12-10, 11-6 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं आशुतोष सिंह ने कानपुर के अद्वित गुप्ता को 11-8, 11-7, 16-14 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। महिला वर्ग में लखनऊ की एलीना मिश्रा ने आगरा की वान्या बंसल को रोमांचक पांच गेमों के मुकाबले में 9-11, 11-8, 11-9, 12-14, 11-2 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका वर्ग में लखनऊ की साक्षी तिवारी, अमाया सिंह और वार्तिका सिंह ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साक्षी ने भार्गवी त्रिपाठी को, अमाया ने इनाया फातिमा को तथा वार्तिका ने देवर्शिका शुक्ला को पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने इटावा के अनयराज वर्मा को 11-6, 11-4, 6-11, 11-7 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 बालक वर्ग में लखनऊ के प्रणित ने ध्रुव टोलानी और लक्ष्य ने मेजबान बरेली के आरव आनंद को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-13 बालिका वर्ग में भी लखनऊ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वैष्णवी वर्मा, वार्तिका सिंह, मेदुरा सिंह और आद्या गोयल ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed