फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's Awadh King gets double success

Lucknow News: लखनऊ के अवध नरेश को दोहरी सफलता

Tue, 26 May 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's Awadh King gets double success
लखनऊ। लखनऊ के अवध नरेश यादव ने यूपी पुलिस तैराकी एवं क्राॅसकंट्री प्रतियोगिता में चमकदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रयागराज की वंदना साहनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तिहरी स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

35वीं वाहिनी पीएसी महानगर में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रीतिन्दर पाल सिंह (पुलिस महानिरीक्षक और उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव) ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया।
विज्ञापन


मौके पर अमित कुमार (सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी), सुबोध कुमार जायसवाल (उपसेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी), धर्मेंद्र यादव (सहायक सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी), रणजीत सिंह यादव (सैन्य सहायक, 35वीं वाहिनी पीएसी) समेत अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 11 जोन से 425 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 355 पुरुष और 70 महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर फ्रीस्टाइल (पुरुष): अवध नरेश यादव (स्वर्ण, लखनऊ) , सूरजकांत (रजत पूर्वी जोन), अभिलाष यादव (कांस्य, पूर्वी जोन), 50 मीटर फ्रीस्टाइल (पुरुष): हर्षित (स्वर्ण, मेरठ), तुषार राय (रजत, कानपुर), वीरपाल (कांस्य, पश्चिमी जोन), 100 मीटर बैक स्ट्रोक (पुरुष): अवध नरेश यादव स्वर्ण (स्वर्ण, लखनऊ), ऋषभ पाठक (रजत, पूर्वी जोन), दुर्गेश शर्मा (कांस्य, गोरखपुर), 100 मीट ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष): रोहित शर्मा (स्वर्ण, मेरठ), सूरज चौहान (रजत, लखनऊ), दीपक निषाद (कांस्य, वाराणसी), 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक (पुरुष): चरणजीत (स्वर्ण, मेरठ), सूरज चौहान (रजत, लखनऊ), सूरजकांत (कांस्य, पूर्वी जोन), 100 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला) : मुस्कान पटेल (स्वर्ण, प्रयागराज), नैंसी पटेल (रजत, प्रयागराज), खुशबू (कांस्य, कानपुर), 100 मीटर बटरफ्लाई (महिला): वंदना साहनी (स्वर्ण, प्रयागराज), 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला): रिया वर्मा (स्वर्ण, मेरठ), दिव्यानी निषाद (रजत, वराणसी), संगीता (कांस्य, मेरठ), 400 मीटर फ्रीस्टाइल (महिला): वंदना साहिनी (स्वर्ण, प्रयागराज), मुस्कान पटेल (रजत- प्रयागराज), 50 मीटर फ्रीस्टाइल: वंदना साहिनी (स्वर्ण, प्रयागराज), खुशबू (रजत, कानपुर) , रविता (कांस्य, आगरा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed