{"_id":"5b6ab8ad4f1c1bed5e8b7c5b","slug":"lucknow-zoo-advisory-for-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जू में एक्टिविटी पर लगी रोक, एडवाइजरी की गई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जू में एक्टिविटी पर लगी रोक, एडवाइजरी की गई जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जू में लगाए बोर्ड
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जू में जाने वाले दर्शक, बच्चे और महिलाएं पार्कों में बैडमिंटन, उड़नतश्तरी (फ्लाइंग डिश) जैसे गेम्स नहीं खेल सकेंगे। न ही पिकनिक मनाने केदौरान वे ऑडियो सिस्टम संगीत वाद्ययंत्र जैसे गिटार या पियानो बजा सकेंगे।
विज्ञापन
हाल ही में जू में घूमने आने वाले दर्शकों के लिए जारी हुई जू के एडवायजरी के तहत निर्देशों में तमाम एक्टिविटी न करने की सलाह जारी की गई है। दिशा-निर्देशों से जू जाने वाले वे बच्चे और युवा दर्शक मायूस होंगे, जो जू में दिन भर केसैर सपाटे के दौरान पार्कों में फुटबाल, बैडमिंटन खेलकर तरोताजा हो लेते थे।
विज्ञापन
निदेशक जू आरके सिंह के मुताबिक, ऐसा कदम वन्यजीवों और दर्शकों की सुविधा के लिए उठाया गया है। दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी बड़े सूचना पटों के माध्यम से जू परिसर में दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी न करने की दी सलाह
दर्शकों को यह न करने की जारी की गई सलाह
- पालतू जानवरों पेट्स को जू में न लाएं, प्रवेश नहीं।- जू के भीतर ऑडियो सिस्टम या किसी भी प्रकार का संगीत वाद्ययंत्र न बजाएं।
- जू के अंदर पार्कों में बैडमिंटन, उड़नतश्तरी, फुटबाल, क्रिकेट आदि न खेलें।
- आग्नेयास्त्र, धारदार चीजों की मनाही
- प्लास्टिक की वस्तुयें न लाएं।
- इसके अलावा पेड़ों पर चढ़ना, सिगरेट पीना, सुरक्षा दीवारों को लेकर भी मनाही जारी की गई है।