फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth dies after being crushed by dumper, stones pelted at ambulance that came to drop dead body, scu

लखनऊ: डंपर से कुचलने पर युवक की मौत, शव छोड़ने आई एंबुलेंस पर पथराव, पुलिस से नोंकझोक-धक्कामुक्की

Sun, 15 Sep 2024 05:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक युवक की खनन में लगे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव किया। 

विज्ञापन
Lucknow: Youth dies after being crushed by dumper, stones pelted at ambulance that came to drop dead body, scu
घटना के बाद किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इटौंजा के बगहा गांव में रविवार दोपहर खनन में लगे डंपर ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण भड़क गए। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के लिए जब एंबुलेंस पहुंची तो उस पर पथराव कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक और धक्कामुक्की की। अब हाईवे जाम करने के लिए शव लेकर गए हैं। सैकड़ों ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


बगहा निवासी 20 साल के आकाश मौर्या करीब एक बजे मवेशी लेकर खेत जा रहे थे। तभी गांव से गुजर रहे मिट्टी भरे डंपर ने पीछे आकाश को टक्कर मारी और फिर रौंद दिया। हादसा होते ही चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। हंगामा प्रदर्शन करने लगे। पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस के पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो गए। उस पर पथराव करने लगे। चालक किसी तरह से तेजी से एंबुलेंस चलाकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस के अधिकारी भारी बल के साथ पहुंचे लेकिन ग्रामीणों को समझा नहीं पाए गए। पुलिस से तीखी बहस हुई। अब ग्रामीण हाइवे जाम करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed