लखनऊः 14 साल की इशिता ने लिख डाली नॉवेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में 14 साल की इशिता यंगेस्ट फीमेल राइटर बन गई हैं। इशिता मिश्रा का लव ट्राइंगल पर लिखी गई इंग्लिश नॉवेल ‘हाउ कुड आई नाट सी हिम’ लॉन्च हुई। उनकी इस नॉवेल का लोकापर्ण गोपाल दास 'नीरज' ने अपने जन्मदिन पर किया। इशिता महज 14 वर्ष की है और माउंट कार्मल स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।
इशिता ने अपने इस उपन्यास में किशोर जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इसमें मसूरी की पृष्ठभूमि में एक किशोर और दो किशोरियों के माध्यम से कहानी कही गई है।
इशिता ने बताया कि बड़ी बहन ऐश्वर्या की मदद से प्रकाशक की खोज की। पहले तो बहुत सारे प्रकाशकों ने मना कर दिया लेकिन जब नोशन प्रेस से अनुबंध हुआ तो कई और प्रकाशकों ने प्रस्ताव रखे। यह पुस्तक ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है। पिता आशीष मिश्रा ने कहा कि उनकी बेटी ने जब 13 वर्ष की उम्र में यह उन्यास लिखना शुरू किया तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ था।
स्कूल के लव ट्राइंगल को लिखा है इशिता ने
इशिता ने अपनी इस नॉवेल के बारे में बताया कि ये एक स्कूल बेस्ड लव स्टोरी है। इस कहानी में 11वीं क्लास में पढने वाले तीन स्टूडेंट्स के लव ट्राइंगल को बताया गया है। कहानी में एक लड़की है और दो लड़के हैं। इन्ही तीनों के ईद गिर्द ये पूरी कहानी घूमती है।
इशिता बताती हैं कि नॉवेल लिखने में उनके घरवालों ने पूरा सपोर्ट किया है। वो आगे भी लिखती रहेगी। इसके बाद वो एक रोमांटिक फिक्शन नॉवेल भी लिख रही हैं। मार्च-अप्रैल तक उनकी अगली नॉवेल भी आ जाएगी।