फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Young son dies of heart attack, father also dies in shock

Lucknow : जवान बेटे की हार्टअटैक से मौत, बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, दे दी अपनी भी जान

Sat, 01 Apr 2023 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 02:03 AM IST
सार

उसके पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और करीब दो घंटे बाद उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस रायफल को जब्त कर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow : Young son dies of heart attack, father also dies in shock
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

अलीगंज में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और करीब दो घंटे बाद उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस रायफल को जब्त कर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अलीगंज नागेश उपाध्याय के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर के कमलापुर जयरामपुर निवासी किसान सूरज प्रताप सिंह (50) लखनऊ में मौसम बाग कॉलोनी की गोपाल मोहन हाउसिंग सोसायटी में रहते थे। उनके परिवार में रिटायर्ड इंजीनियर पिता नागेन्द्र प्रताप सिंह, पत्नी रूबी, बेटे श्रीकांत सिंह व कृष्णकांत सिंह थे।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सुबह छोटे बेटे कृष्णकांत (18) के सीने में अचानक दर्द उठा। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी सांसें थम गईं। घर पर आए निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर सूरज फफक पड़े। कृष्णकांत की मौत की सूचना पर रिश्तेदार व परिचित घर पहुंचे। सभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सूरज अचानक लोगों के बीच से उठकर अपने कमरे में चले गए। कोई कुछ समझ पाता, तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। श्रीकांत व अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो सूरज खून से लथपथ पड़े मिले। उनके मुंह के निचले हिस्से में लगी गोली सिर के पिछले हिस्से से निकल गई थी। पास ही नागेन्द्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी रायफल पड़ी थी। घटना की सूचना पर एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी कराया गया था और दवा चल रही थी।

एक साथ उठी जवान बेटे व पिता की अर्थी
जवान बेटे कृष्णकांत सिंह की मौत से परेशान पिता सूरज प्रताप सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस दर्द विदारक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पिता व बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो रिश्तेदारों और पड़ासियों के दिल बैठ गए। सूरज के परिवार में पत्नी रूबी सिंह और एक बेटा है।

अलीगंज के मौसमबाग सि्थत त्रिवेणीनगर निवासी सूरज का छोटा बेटा कृष्णकांत सिंह कुछ समय से दिल की बीमारी से पीड़ित था। सुबह कृष्णकांत की हार्ट अटैक से अचानक सांसें उखड़ गईं। यह सदमा सूरज प्रताप सिंह सहन न कर सके और लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। दो मौतों से परिवार में रोना-पीटना मच गया। मोहल्ले वाले सूरज के घर पर इकट्ठा हो गए। सूरज ने गले पर राइफल रखकर गोली चलाई थी जो सिर के आरपार निकल गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद पिता-पुत्र की अर्थी एक साथ घर से निकली तो मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। हर किसी की आंख आंसुओं से छलक उठी। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। सूरज के बहनोई महानगर निवासी पंकज सिंह ने बताया कि बैकुंठधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने ही इस घटना की लिखित सूचना अलीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने सूरज की लाइसेंसी राइफल, कारतूस और एक खोखा कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed