फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow: You will get information about every facility of the city on one click.

एक क्लिक पर मिलेगी लखनऊ की हर सुविधा की जानकारी, स्मार्ट सिटी जीआईएस पोर्टल से जोड़े जा रहे विभाग

Sat, 16 Nov 2019 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Nov 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow: You will get information about every facility of the city on one click.
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर में हास्पिटल कहां है, होटल कहां है, पार्किंग कहां, घूमने वाले स्थल कौन से हैं, शहर के प्रमुख मार्ग कौन से हैं, कहां पर सार्वजनिक शौचालय हैं, कहां पर पार्क हैं ऐसी तमाम जानकारियों के साथ नगर निगम और जलकल की सभी सुविधाओं की जानकारी जल्द ही हर किसी को एक क्लिक पर मिलने लगेगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर एक पोर्टल तैयार किया जाएगा, जिसे लेकर जीआईएस सर्वे का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसी को लेकर निजी कंपनी फ्लूरेंट ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में प्रजेंटेशन दिया। स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एसएफ जैदी और नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जीआईएस सर्वे का काम पूरा हो जाने के बाद नगर निगम, जलकल विभाग, पर्यटन, यातायात, चिकित्सा, होटल, सिटी ट्रांसपोर्ट, मार्ग प्रकाश, लेसा आदि विभागों की सुविधा और जानकारी स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर मिलने लगेगी।
विज्ञापन


उसको लेकर सर्वे शुरू हो गया है। शहर में कितने बिजली के पोल हैं, सब स्टेशन कहां हैं, स्ट्रीट लाइटें कितनी हैं यह सब जानकारी भी आसानी से मिलेगी। शहर में नगर निगम की कितनी पार्किंग हैं, कितने ऑफिस हैं, कितनी संपत्ति है, यह सब भी पोर्टल पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकर की भी मिलेगी सुविधा

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि पोर्टल बनाने वाली इस कंपनी को नगर निगम अपना गृहकर का डाटा भी देगा। नगर निगम गृहकर का जीआईएस सर्वे करा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर गृहकर का जीआईएस डेटा अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद वहां पर हाउस टैक्स की भी सुविधा मिलने लगेगी।

जलकल नहीं कर रहा सहयोग
प्रजेंटेशन के दौरान निजी कंपनी ने बताया कि जलकल विभाग डेटा देने में सहयोग नहीं कर रहा है। शहर में कितने मैनहोल हैं और वह कहां कहां पर हैं। कहां पर सीवर लाइन है और कहां पर पेयजल लाइन पड़ी है। यह जानकारी भी पोर्टल पर दी जानी है, लेकिन अभी जलकल के आठ जोन में से महज दो जोन (एक व चार) ने ही जानकारी दी है।

शहरवासियों को मिलेगी एक अच्छी सुविधा
जीआईएस सर्वे के द्वारा तैयार किए जाने वाले पोर्टल से सभी जानकारियों एक ही जगह आसानी से मिल जाएंगी। वहां पर जानकारी और सुविधाओं के अलावा तमाम तरह बिल और टैक्स चुकाने की भी सुविधा रहेगी। शहर में पार्क, पार्किंग, होटल, अस्पताल आदि कहां है, यह सब जानकारी भी मिलेगी। - इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त व सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed