{"_id":"594375d24f1c1b56438b45b1","slug":"lucknow-women-offer-namaz-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में महिलाओं ने सामूहिक रूप से अदा की नमाज, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में महिलाओं ने सामूहिक रूप से अदा की नमाज, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़तीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान-उल-मुबारक के पाक महीने में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष नमाज अदा की और खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद शाम को रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ, जिसमें काफी तादाद में महिलाओं ने शिरकत की।
नमाज पढ़तीं महिलाएं
अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से सलातुत तस्बीह की नमाज का आयोजन किया गया। जिंदगी में कम से कम एक बार पढ़ी जाने वाली इस विशेष नमाज को आलिमा फौजिया अदा कराई।
नमाज पढ़तीं महिलाएं
नमाज जमाअत के साथ न पढ़कर अलग-अलग नीयत के साथ अदा की गई। इसकी खास बात है कि यह विशेष नमाज सिर्फ लखनऊ में महिलाएं सामूहिक रूप से अदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज पढ़तीं महिलाएं
बज्म-ए-ख्वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने बताया कि संगठन की संस्थापक बेगम सुलताना हयात ने करीब 65 साल पहले जनाना पार्क में महिलाओं की सामूहिक सलातुत तस्बीह की नमाज की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
नमाज पढ़तीं महिलाएं
उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से नमाज अदा कराने का मकसद जिंदगी में कम से कम एक बार अदा की जाने वाली इस विशेष नमाज को सिखाना है।