Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman trapped in love trap victim is five months pregnant; DNA test demanded

Lucknow: महिला को प्रेम जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती है पीड़िता; डीएनए जांच की मांग

Fri, 13 Feb 2026 08:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 08:54 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि सुनील और मुस्ताक प्रधान लगातार उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। महिला के पेट में पांच माह का बच्चा पल रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow: Woman trapped in love trap victim is five months pregnant; DNA test demanded
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाटर पार्क में काम करने वाली महिला ने एक युवक और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर जमोलिया गांव निवासी सुनील ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो खींच लिया और ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, सुनील भी वाटर पार्क में काम करता था। पीड़िता की शादी हो चुकी थी। बावजूद इसके सुनील ने प्रेम का झांसा दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी महिला पर साथ भागने का दबाव बनाता था। सुनील के झांसे में महिला आ गई। सुनील के कहने पर महिला ने घर से सारा जेवर और 40 हजार रुपये लेकर आरोपी के साथ चली गई। सुनील बाइक से महिला को अंटाखेड़ा निवासी मुस्ताक प्रधान के घर ले गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पर सुनील के कहने पर महिला ने जेवर और रुपये मुस्ताक को दे दिए। पीड़िता का कहना है कि सुनील और मुस्ताक प्रधान लगातार उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। महिला के पेट में पांच माह का बच्चा पल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, सुनील ने महिला से कहा कि मुस्ताक प्रधान से जेवर व नगदी वापस लेकर आओ। महिला ने जब मुस्ताक से जेवर और रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। यही नहीं, महिला की पिटाई करते हुए गालियां भी दी। 


महिला वहां से भागकर सुनील के पास पहुंची तो उसने भी गलत आरोप लगाकर पीड़िता की पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे और उनको जान का खतरा है। सुनील और मुस्ताक प्रधान लगातार गर्भपात का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed